मंगलवार, 19 अक्टूबर 2010

प्रिया

mirchi

त्योहार दशहरा का
उमंग आसमान पर थी।
मानों सारा संसार की ख़ुशी
प्रिया के दमन पर हो
वक्त और बाजार के बीच
नन्हीं सी प्रिया
पूजा के आनन्द के साथ
खिलौने की ओर
लग रहा था
बाजार में सजें नन्हें बच्चों के दुकान
उनके शो रूम की तरह थे।
बिक रहीं थी बंदूक
गाडि़यां, गुडिया बाजार से गायब थे
मिठाईया पंसद से
गायब हो गयी
चैमिन ने अपना धाक
प्रिया के जीवन में जमाया।




शनिवार, 16 अक्टूबर 2010

फैसला


मिर्ची

आज धुप में गर्माहट काम थी.
बहर के रस्ते पर
तेज और तेज गाड़िया चल रही थी
लोगो के चहरते पर
फैसला सुनने की चाहत
आपने काम का निपटारा का
तनाव
समय बीतने के साथ
रास्ते में हौर्न काम पद रहे थे
कई दुकानों की स्टार निचे आ रही थी
दुकानों के सामान दूर रखे जा रहे थे
एक ही समुदाय समूह में क़तर बनाये
आपने घर की और थे.
दुपहर का समय था.
फ़ोन पर सुचना
आपनो को लेने लगे थे
हर घर पर टीवी खुली हुई थी.
मेहनतकश को छोर
पूरी दुनिया टीवी के करीब था


शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2010

हम बस्तर के आदिवासी : एक गीत


आज़ाद सक्सेना


हम बस्तर के आदिवासी
आओ तुम्हे हम गीत सुनाएं
जो बीती है हम पे
आज हम सब खुल के बताएं
जो बीती है हम पे

अरे जागो मेरे आदिवासी
ओ मेरे वन के निवासी
जब तक तुम नहीं जागोगे
अपना हक नहीं मांगोगे
कुछ भी नहीं है मिलने वाला

हम बस्तर के आदिवासी...

अरे हमारे नदी पे बांध बने हैं
पुल और मकान बने हैं
हमारे पास नहीं है रोटी
तन पे है सिर्फ लंगोटी
सारा प्रशासन डीलम डोल डिलम डोल

हम बस्तर के आदिवासी...

अरे हाकिम आया, अफसर आया
जो भी आया उसने लूटा
मुर्गा काटा, बकरा खाया
हम बस्तर के आदिवासी...

अरे पत्थर तोडा, रोड बनाया
हाकिम आया, अफसर आया
जो भी आया उसने लूटा
हम बस्तर के आदिवासी...

अरे स्कूल है पर मास्टर नहीं है
दवाखाना पर डाक्टर नहीं है
डाक्टर है तो दवाई नहीं है
मास्टर है तो पढाई नहीं है
सारा प्रशासन डीलम डोल

हम बस्तर के आदिवासी...

अरे जागो मेरे आदिवासी
ओ मेरे वन के निवासी

आज़ाद सक्सेना

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2010

इंतजार की शाम

मिर्ची

पुरे देश मै
अमन,शांति के पीगम
पहुची जा रही है.
एकता अत्तुता पर मजबूती बनी जा रही थी.
राजनीती पार्ट हो या धार्मिक गुरु
हर अस्थान मै एकजुट
दिखी जा रही थी
इतना प्रेम. भएइचारा
सपने में नहीं था
कभी
गुमनाम फैसले पे
मीटिंग कर रहे थे सभी
इंतजार की शाम का.
थे


शनिवार, 2 अक्टूबर 2010

सागर

अंजू प्रसाद

तू सागर है.
समुद्र है.
दूर तक पानी ही पानी.
बस खारा पानी .
जो आँखों से निकलती है.
बीच सागर मे भी प्यासी.
प्यास नहीं बुझती पानी
चारों और सिर्फ पानी ही पानी.
बस खारा पानी

बुधवार, 29 सितंबर 2010

किरण

MIRCHI RANCHI

रिक्तम किरण से ज्यादा
छुती है मुझको तेरी आवाज
ळवा से ज्यादा स्र्प”ा
क्रती है तेरी “ाब्द
प्रेम से ज्यदा
.तेरे पास होने का
एहसास है मुझकों
.अपने हदय से ज्यादा
.तेरे भावनाओं का ख्याल है मुझे
चलते हो दूर कहीं
आहट् सुनाती है मुझे
पास होने पर
दुनिया से बेखबर होती हुं मैं
हर मुलाकात के बाद
खत्म नहीं होती इंतजार
आपकी
क”ती भरती संासों में
वहां तक छुं आने की तमन्ना है मेरी
वफा न किया
वेबफाई न हुई
दुर तलक संचार से
भावना को छुआ तुनें
यह उमंग थी या तन्हाई
छोनो को एहसास ही नहीं

शुक्रवार, 17 सितंबर 2010

गुहामानव के भित्तिचित्र

रणेन्द्र
क्या ढूढ़ना चाहता हूँ इनमें
कौन सी नवीनता, अनूठापन
उन्होंने सिर्फ शिल्प बदले हैं
कथ्य नहीं बदले,

पूरी दुनिया के गुफा-भित्तिचित्रों के
पैटर्न एक से हैं
रेखांकनों में अनोखी एकरूपता

हथियार, शिकार
और उनकी घेराबन्दी,
काँधे लटके, रक्तसने शिकार

पर कहीं नहीं
टपके रक्त के दाग
न कोई आह! ना चीत्कार
इतिहास, शिकारियों की ही रचना है,

देश और काल
इन्हीं गुफाओं में कर रहे कदमताल,

फर्क सिर्फ इतना कि
गुहामानवों ने चमचमाती संज्ञाओं के
टाँग लिए टैग
कमर के वल्कल, मृगछाल के ऊपर
वर्दियाँ, पतलून, जिन्स, सुट, अगड़म-बगड़म
ड्रेस डिजाइनिंग नई संज्ञा है शायद
कि विशेषण, कि प्रदर्शन, कि छलावा,

दरअसल अँधेरी गुफा ही शाश्वत है
शाश्वत हैं, रक्तसने, काँधे लटके शिकार,

देश-काल के साथ
कदमताल करता गुहामानव
चतुर, होशियार
देता रहा हथियारों पर धार
उन पर चढ़ाता रहा
शहद के लेप पर लेप
गढ़ता रहा नये-नये टैग
पुनर्जागरण, ज्ञानोदय, आधुनिकता,

दरअसल, ये अँधेरी गुफाओें को
दिमाग की सुराख में
छुपाने की तरकीबें थीं

गैर कबिलाई, गन्दे गुलाम, घटिया नस्लें, छोटी जातियाँ,
बागी, विधर्मी, विद्रोही, नक्सली, सारी की सारी स्त्रियाँ
शिकारों की लम्बी होती गर्इं सूचियाँ

हाँका और घेरे के सात्विक सिद्धान्त
कब के स्थापित हो चुके


राज्य, धर्म, समाज, परिवार
सुविधा और हिस्सानुसार
भरपूर शिकार के लिए गढे+ गए
छोटे-बड़े घेरे हैं,

खून की धार जो बहती रही
सभ्यता नाम का खुजलाहा कुŸाा
आक्षितिज जिह्वा फैला, चाटता रहा
और संस्कृति
उसी की संगिनी
हड्डियों के ढ़ेर को चबा-चबा
धूल बनाती रही,

खाकी शिकारियों के काँधे की
काठ पर लटकी
बागी स्त्री की लाश,
शिकार के इस नये चित्र पर
अलग से कुछ नहीं कहना

माँ धरती की गोद में
कहीं कोई निष्कंटक कोना नहीं शेष

बस शेष है
धुँधला सा एक स्वप्न
तीलियाँ इक्कट्ठा करने की चाह।